36.5 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना



नई दिल्ली, 17 अप्रैल  बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के साथ बिल को लेकर जमकर बहस हुई। बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने बिल को लेकर सभी महिलाओं को बधाई दी है और महिलाओं की उन्नति के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

मीडिया से बात करते हुए कंगना ने पीएम मोदी की दिल खोलकर तारीफ की है। अभिनेत्री के मुताबिक, “पीएम मोदी ने वह काम कर दिखाया, जो बीते 30 सालों से अटका हुआ था। सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप देख सकते हैं कि इस (महिला आरक्षण विधेयक) को लेकर महिलाओं में कितना उत्साह है। प्रधानमंत्री ने असंभव को संभव कर दिखाया है और 30 वर्षों से अटके विधेयक को पारित करवा दिया है, जिससे महिलाएं भी देश के भविष्य को तय करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”

विपक्ष के विरोध के सवाल पर कंगना का कहना है कि विपक्ष के लोगों को भगवान माफ नहीं करेगा, जो बेटियों को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। यह बात कल ही पीएम मोदी ने साफ कर दी थी।

बता दें कि बीते गुरुवार को संसद के विशेष सत्र में कंगना रनौत जमकर बरसी थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की तारीफ की थी और अपने भाषण में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी’ डायलॉग भी बोला था।

उन्होंने कहा था, “‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी’ एक मशहूर डायलॉग है। हमारी सरकार ने इस संवाद को सार्थक कर दिया है और बेटियों को पिंजरा तोड़कर उड़ने की आजादी दी है।”

उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी ने महिलाओं को वह अधिकार दिए हैं, जो कोई और पीएम नहीं कर सकता है। उन्होंने बेटियों को देश के भविष्य में भूमिका निभाने का मौका दिया है। यह महिलाओं के लिए स्वर्णिम युग है, जिसका इंतजार बरसों से देश की महिलाएं कर रही हैं।” इसी दौरान कंगना ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और राहुल गांधी से सवाल किया कि बिल लाने में देरी क्यों कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

बंगाल में भाजपा सरकार बनाओ, हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाल देंगे: अमित शाह

Newsdesk

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

Newsdesk

2003 के एनसीपी नेता हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading