40.9 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गैंगस्टर छोटू चौबे पर 5 हजार का इनाम घोषित

फायरिंग केस में बड़ा खुलासा
जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में अब बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि इस पूरे घटनाक्रम में गैंगस्टर सुयश उर्फ छोटू चौबे की भी अहम भूमिका रही है। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
घटना 21 मार्च 2026 की रात की है, जब चुंगी चौकी से कांचघर चौक के बीच पुरानी रंजिश के चलते यश थराट नामक युवक पर गोली चलाई गई थी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी बाबू सिंधी और निखिल कंजा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि इस वारदात के पीछे छोटू चौबे का भी हाथ है। इसके बाद पुलिस ने उसे मामले में नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इसी कार्रवाई के तहत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने छोटू चौबे पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, ताकि उसकी गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से पूरे नेटवर्क और वारदात के पीछे की साजिश का खुलासा हो सकता है।
इसके अलावा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कई अन्य फरार आरोपियों पर भी इनाम घोषित किया गया है। बरगी थाना क्षेत्र के सतीलाल उर्फ सतीराम बरकड़े पर 10 हजार रुपये, गोसलपुर के इंतजार उर्फ काला सहित अन्य आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये, पनागर के के.व्ही. मलैश और गोसलपुर के पप्पू महाराज पर 4-4 हजार रुपये, बरेला के राहुल दुबे, शुभम दुबे और सोनम यादव पर 4-4 हजार रुपये तथा ओमती के राजा सोनकर पर 3 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपियों के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और घोषित इनाम भी प्रदान किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर: हनुमानताल में जुए के फड़ पर छापा, 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 50 हजार से अधिक नगदी जब्त

Newsdesk

जबलपुर-मंडला रोड पर चक्काजाम: युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, जांच का आश्वासन

Newsdesk

सिवान में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई व महिला सिपाही निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading