32.3 C
Jabalpur
April 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गढ़ा फाटक में फिल्मी अंदाज़ में लूट, दुकानदार पर हमला कर नकदी लेकर फरार


जबलपुर। शहर के लॉर्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ा फाटक इलाके में रविवार को दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उसे असहाय कर दिया और गल्ले में रखी नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
पीड़ित दुकानदार संयम जैन ने पुलिस को बताया कि शनिवार को पड़ोसी छोटू सेन से सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल फैलाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन आरोपी ने इस विवाद को मन में रख लिया।
रविवार को इसी रंजिश के चलते छोटू सेन अपने दो साथियों के साथ बाइक से दुकान पर पहुंचा। पहले तीनों ने सामान्य बातचीत का बहाना किया, फिर अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने संयम जैन की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही असहाय हो गए। इसके बाद आरोपियों ने गल्ले में रखी नकदी निकाल ली और तेज रफ्तार से भाग निकले।
हमले में दुकानदार को आंखों और चेहरे पर जलन व चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें उपचार के लिए भेजा। सूचना मिलते ही लॉर्डगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके।
स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से व्यापारियों में भय का माहौल बन गया है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

ऊधमपुर बस हादसा : 21 लोगों की मौत, 61 घायल, केंद्र के बाद राज्य सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान

Newsdesk

लोकतंत्र बचाओ महासम्मेलन एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनो का सम्मान

Newsdesk

बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार
अक्षय तृतीया और परशुराम प्रकटोत्सव मनाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading