28.8 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

अवैध हथियारों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार, राइफल और कार जब्त; पनागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के बडेरा कला में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध शिकारियों को गिरफ्तार किया है। देर रात मिली सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने हथियारों का जखीरा और एक वाहन भी जब्त किया।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि ग्राम बडेरा कला के पास एक महिंद्रा मेजर कार में दो व्यक्ति हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से .30 बोर की एक राइफल, .22 बोर की एक राइफल, .22 के दो जिंदा कारतूस, .30 का एक जिंदा कारतूस और एक चला हुआ खोखा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण चिनगप्पा और गार्डन पेप्टिस के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से महिंद्रा मेजर कार (क्रमांक KA 12 N 4252) को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी अवैध शिकार या अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था या नहीं।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य कड़ियों को भी जोड़ा जाएगा।

अन्य ख़बरें

रजत गणेश मंदिर ललपुर रोड, ग्वारीघाट के महंत आचार्य पंडित

Newsdesk

*स्वच्छ और सुंदर जबलपुर के लिए तेज*

Newsdesk

फर्जी पत्रकारों की धमकियों से परेशान महिलाओं ने गेहूं खरीदी से किया इंकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading