32.3 C
Jabalpur
April 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार
अक्षय तृतीया और परशुराम प्रकटोत्सव मनाया



जबलपुर।  काली माई मंदिर परिसर सोमवार दोपहर 12 बजे से  नगर पंडित परिषद के द्वारा एक अनूठा आयोजन किया गया जिसमें कि अक्षय तृतीया के मौके पर सनातन परंपरा के अनुसार बच्चों का उपनयन संस्कार किया गया। 16 बच्चों का यहां पर उपनयन संस्कार किया गया जिसमें पाटन नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। वेद मंत्री और सनातन पद्धति के द्वारा सभी बटुकों का उपनयन  संस्कार आयोजित हुआ। जिसमें पंडितों के द्वारा वेद मंत्रों के  उच्चारण के साथ संस्कार संपन्न कराया गया। गौरतलब है  की पाटन में नगर पंडित परिषद के द्वारा आयोजन हर साल कराया जाता है जिसमें की पाटन और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग भी शामिल होते हैं इस दौरान बटुकों का उपनयन संस्कार किया जाता है  उपनयन संस्कार क इस आयोजन  में पाटन के गणमान्य  नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने इस कार्यक्रम को अनूठा बताया और आयोजन की सराहना की। समाज सेवी और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सनातन परंपरा को बनाए रखने की दिशा में यह एक कदम है नगर पंडित परिषद के द्वारा जो आयोजन किया जाता है वह सराहनीय है और आने वाले समय में सभी बटुक जब शिक्षा के क्षेत्र में आगे जाएंगे तो वह हमारी सनातन परंपरा की रक्षा में सहभागी भी बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप गुरु, कांग्रेस नेता संजय गुरु, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष देवदत्त बबेले, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण शेखर सिंह डॉ विष्णु दत्त त्रिपाठी,राघवेंद्र शुक्ल, राजशेखर त्रिपाठी तन्मय दुबे सुशील बबेले, कृष्ण कुमार त्रिपाठी ईश्वर पांडे विनय पांडे प्रफुल पांडे सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और महिलाएं भी मौजूद रही।

अन्य ख़बरें

ऊधमपुर बस हादसा : 21 लोगों की मौत, 61 घायल, केंद्र के बाद राज्य सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान

Newsdesk

लोकतंत्र बचाओ महासम्मेलन एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनो का सम्मान

Newsdesk

दमोह नाका पर महिला से मोबाइल लूट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading