November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शादी से लौटते वक्त जबलपुर के युवक की कटनी में मौत, हादसे में एक घायल गंभीर


जबलपुर। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़हरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में जबलपुर के एक युवक की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में जा रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार यात्री नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, जबलपुर के भेड़ाघाट निवासी भारतपुरी गोस्वामी अपने रिश्तेदार के यहां मुड़हरा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद वे ऑटो से वापस कटनी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पोनियां गांव के आगे ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया।
हादसे में भारतपुरी गोस्वामी और एक अन्य यात्री ऑटो के नीचे दब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद भारतपुरी गोस्वामी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे भर्ती कर उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। इस दुर्घटना की खबर से शादी वाले घर में खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

जेएसके बैंक की अंशपूंजी में वृद्धि, अपेक्स बैंक प्रशासक ने की प्रशंसा

Newsdesk

सिटी क्लब और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप की ट्रॉफी

Newsdesk

उत्तर वन मंडल के बाद दक्षिण शहडोल वन मंडल में भी पहुंचा हाथी, वन विभाग अलर्ट

Newsdesk

Leave a Comment