32.9 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

20दिवसीय बाल सह युवा नाट्य कार्यशाला का भव्य समापन समारोह आयोजित


डिंडौरी सी टाइम्स । मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल संस्कृति विभाग द्वारा बीस दिवसीय बाल सह युवा नाट्य कार्यशाला का भव्य समापन समारोह आदिरंग समिति डिंडौरी द्वारा मेकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी में हुआ। समारोह में मुख्यातिथि जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया एवं एस डी एम रामबाबू देवांगन,
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, कीर्ति गुप्ता, शक्ति परस्ते सेंट एंजल हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य अविनाश मानिकपुरी,मेकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी के प्राचार्य डॉ बालकृष्ण द्विवेदी, रजिस्टार डॉ प्रदीप द्विवेदी, डॉ स्वर्ण तिवारी एवं नाट्य विद्यालय कार्यशाला प्रवेक्षक दावेंदर सिंह ग्रोवर, जबलपुर विवेचना रंगमंडल से वरिष्ठ रंगकर्मी आशुतोष द्विवेदी, विवेक पांडे, संतोष राजपूत,एवं विद्यालय, कॉलेज के स्टाप और दर्शकों की उपस्थिति में बीस दिवसीय बाल सह युवा कार्यशाला का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल संस्कृति विभाग के द्वारा आदिरंग समिति डिंडौरी का चयन कर 20दिन बाल सह युवा कार्यशाला का आयोजन कराया गया जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जहां संसाधन कम हैं वहां बच्चों के विस्तार और प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला कराया गया था, जिसमें सेंट एंजल हायर सेकेंडरी विद्यालय के बाल युवाओं के साथ कार्यशाला  निर्देशिका सुश्री वंदना मानिकपुरी वरिष्ठ रंगकर्मी मनीष तिवारी, और कमलेश यादव, सत्यम मानिकपुरी के द्वारा कार्यशाला को कुशलता पूर्वक कराया गया,बच्चों को नृत्य, नाटिका एवं गायन विधाओं को बारीकी से बताया गया।युवाओं के द्वारा  नाटक, नृत्य गायन का मंचन किया गया। युवाओं में हर्ष उल्लास देखा गया,जिससे निश्चित ही आदिरंग समिति डिंडौरी के द्वारा ये किया गया अनूठा प्रयास जिले के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए कारगर साबित होगा।

————————————————-

अन्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Newsdesk

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading