*
छपारा, -जनपद पंचायत छपारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत दरवई के ग्राम ऊंटेकटा घोघरी में भीषण आग से बडा हादसा हुआ जहाँ किसान धेलिया पिता कोदू का मकान आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही जनपद पंचायत अध्यक्ष *सदम सिंह बरकडे ने तहसीलदार छपारा, सौरभ मरावी* से चर्चा की तहसीलदार महोदय ने तत्काल पटवारी को घटनास्थल भेजा जहा मोटे का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया एंव शासन की ओर से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है ।
ग्रामीणों ने बचाई गेहूं की फसल
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मकान को बचाना मुश्किल हो गया था, लेकिन ग्रामवासियों ने साहस का परिचय देते हुए पास ही रखी गेहूं की कटी हुई फसल को आग की चपेट में आने से पहले सुरक्षित बचा लिया मकान मालिक के लिए अब यही फसल जीवन यापन का एकमात्र सहारा बची है।
अपील: “सतर्क रहें ग्रामीण”
जनपद अध्यक्ष सदम सिंह बरकडे ने सभी किसानों और क्षेत्रवासियों से निवेदन किया है
वर्तमान में तापमान *40 से 45 डिग्री* तक पहुँच रहा है, जो अत्यंत खतरनाक है।
गर्मी और लू को देखते हुए दोपहर के समय घरों में कम से कम एक सदस्य की मौजूदगी अनिवार्य रखें।
यदि घर में कोई सदस्य होता, तो शायद आग पर शुरुआती काबू पाकर इस बड़ी क्षति को रोका जा सकता था इस भीषण गर्मी में घर पर रहना चाहिए।


