रफ्तार का कहर
सिवनी/बरघाट। बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जेवनरा में एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिवनी से बालाघाट की ओर जा रहा चावल से भरा ट्रक (क्रमांक MH 40 CT 8226) तेज रफ्तार के चलते अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी ट्रक की चपेट में आ गए और उसके नीचे दब गए। हादसे में दीपचंद चौहान (50 वर्ष) और उनकी पत्नी दुर्गा चौहान (45 वर्ष) निवासी जनमखारी, थाना बरघाट की दर्दनाक मौत हो गई।
बरघाट थाना प्रभारी मोहनिश सिंग ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल बरघाट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


