35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महिला आरक्षण बिल 2023 लागू करो,अभी करो-महिला कांग्रेस।



“पोस्ट कार्ड” भेज कर प्रधानमंत्री के नाम अभियान की शुरुआत की गई।
कटनी सी टाइम्स।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी के निर्देश पर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल अधिनियम लागू करो अभी करो अभियान की शुरुआत हुई।सौम्या ने बताया कि इस अभियान के तहत कटनी के प्रत्येक वार्ड से महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोस्ट कार्ड भेजकर महिलाओ द्वारा आरक्षण वर्तमान की 543 लोकसभा सीटों में लागू करने की मांग की जा रही है।आज मुख्य डाक घर के समक्ष महिलाओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई।सभी महिलाओं ने पोस्टकार्ड में “33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करो अभी करो” , एसटी,एस सी,ओबीसी,वर्ग की महिलाओं को आरक्षण में तुरंत शामिल किए जाने की माँग शामिल है।महिला कांग्रेस ने बताया कि देश की भाजपा सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास कर देश की महिलाओं के साथ धोका करने का काम किया है,एवं देश में एक झूंठ भ्रम फैलाया जा रहा है जबकि महिला आरक्षण बिल 2023 में पूर्ण बहुमत के साथ पारित हो चुका है।जिसे भाजपा ने नारी वंदन अधिनियम बिल का नाम देकर लाया था जो कि परिसीमन बिल पर मुखौटा था।सरकार के झूँठ को महिला कांग्रेस देश भर में बेनकाब करेगी।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अजय खटिक,अजय जसवानी,माया चौधरी,मीनाक्षी वल्लवी,हेमा शर्मा,मुमताज बानो,मनीषा सोलंकी,नीरा सोनी,रेणुका निषाद ,मीरा सिंह,गुड्डी सिंह,सुमन सेन सहित अन्य महिला नेत्रियाँ उपस्थित रही।

अन्य ख़बरें

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Newsdesk

4 दिनों से लापता डीजे संचालक का कुएं में मिला शव, सोने की बात कहकर निकला घर से

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading