.
===
शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, रोजगार एवं सुशासन के क्षेत्र में करें नवाचार
===
कलेक्टर्स, विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की निरंतर करें समीक्षा, लाएं प्रगति – कमिश्नर
…
शहडोल संभाग को दिलाएं कुपोषण से मुक्ति, कार्ययोजना बनाकर करें कार्य- कमिश्नर
..
कमिश्नर ने शहडोल संभाग में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश
….
शहडोल 25 अप्रैल 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभाकक्ष में शहडोल संभाग के विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विभागीय कार्यों की प्रगति की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री सूक्ष्म लघु खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, कृषि अवसंरचना निधि, नगरीय कल्याण एवं आवास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सुशासन, ग्रामीण विकास विभाग, श्रम विभाग, जल जीवन मिशन, जनजातीय कार्य विभाग, पेशन योजना, पीएमश्री एवं सांदीपनी विद्यालय, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु क्षीर धारा योजना सहित पीएम सौर्य घर योजना तथा कुसुम बी सोलर पंप योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली, कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल श्री शिवम प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया श्री अभय सिंह सहित विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
कमिश्नर ने किसान कल्याण वर्ष में कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु जिलों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले वार प्राकृतिक खेती हेतु चयनित क्लस्टरों, कृषि सखियों एवं किसानों के चयन की जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने कहा कि बीआरसी केन्द्रों को गौशालाओं से मैपिंग की जाए। जिन स्थानों में बीआरसी केन्द्रों के पास गौशाला नहीं हैं वहां वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शासन से प्राप्त बजट का समय पर उपयोग कर भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य प्राप्त किए जाएं।
कमिश्नर ने शहडोल संभाग के कलेक्टरों को निर्देश दिए कि संभाग में किए जा रहे विकास कार्यों की सतत रूप से मॉनिटरिंग करें कार्यों में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के प्रगतिरत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए। कमिश्नर ने कहा कि विभागों द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान कार्य पूर्ण होने पर कराए और किसी अन्य कारणों से लंबित न रहे अधिकारी यह सुनिश्चित करें।
कमिश्नर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग को कुपोषण से मुक्त कराने हेतु कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर एन.आर.सी. में भिजवाया जाए तथा उनके स्वास्थ्य की सतत रूप से मॉनीटरिंग करें। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग को कुपोषण मुक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यवाही अत्यंत जरूरी है। गर्भवती माताअेां के एएनसी पंजीयन के साथ ही प्रथम जांच में ही स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनका उपचार शुरू कर दिया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से गर्भवती माताओं एवं कुपोषित बच्चों के संपर्क में रहकर उनका मार्गदर्शन करें एवं संस्थागत प्रसव संपन्न कराएं। स्वास्थ्य विभाग को 30 अप्रैल तक एचपीव्ही वैक्शीनेशन का लक्ष्य पूरा करने तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को पीएम वय वंदन आयुष्मान योजना का लाभ दिलाएं।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी फील्ड का भ्रमण कर बच्चों एवं गर्भवती माताओं को आंगनवाड़ी केंद्रों से दी जाने वाली पोषण आहार वितरण जैसे अन्य संदर्भ सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में संचालित विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का अधिकारी भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति हेतु उपलब्ध संसाधनों की मॉनिटरिंग कर ले तथा आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में नियमति रूप पेयजल की उपलब्धता बनाए।
नगरीय कल्याण एवं आवास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि पीएम 1.0 के तहत स्वीकृत आवासों को अभियान चलाकर पूर्ण कराएं तथा जो आवास अप्रारंभ हैं उनसे वसूली की कार्यवाही की जाए। पीएम आवास 2.0 के तहत निकायों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्रता से सत्यापन किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए जाएं। अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत कार्यों में गति लाई जाए जिन कार्याें में अंर्तविभागीय समन्वय की आवश्यकता है संबंधित कलेक्टर समन्वय बनाकर समस्याओं का निराकरण करें।
सुशासन के तहत फार्मर रजिस्ट्री, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए। आवेदन ऑनलाईन प्राप्त किए जाएं। जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र, नकल एवं जाति प्रमाण पत्र में नकारात्मक निर्णय नहीं दर्ज किए जाएं। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम प्लस आवास योजना, पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के तहत कार्यों के डीपीआर तथा पीएमजीएसवाय योजना के तहत लिए जाने वाले ग्रामीण सड़क मार्गों के डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत चयनित ग्रामों में प्रमुख घटकों में कार्य योजना बनाकर कार्य प्रारंभ किए जाएं। पीएम श्रम योगी, मानधन योजना का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। वनाधिकार के दावों पर शीघ्रता पूर्वक कार्यवाही की जाए। संबल योजना के अंतर्गत पंजीकृत आवेदनों में सत्यापन की कार्यवाही करने के साथ ही संबल अनुग्रह सहायता के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाए। संभाग में क्षीर धारा योजना के तहत दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय करते हुए पशु नश्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, चारागाह विकास तथा डॉ. अम्बेडकर कामधेनु योजना एवं आचार्य विद्यासागर योजना के माध्यम से हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान उपलब्ध कराकर दूध का उत्पादन बढ़ाया जाए। संभाग के तीनों जिलो में पीएम सौर्य घर योजना तथा कुसुम बी सोलर पंप योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत शत-प्रतिशत घरों में नल जल कनेक्शन देने का कार्य मई माह तक पूरा किया जाए।


