33.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बारात में जरा संभलकर, सड़क पर जाम लगाया तो होगी सख्त कार्रवाई



जबलपुर। शहर में शादी सीजन शुरू होते ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अब अगर किसी बारात के कारण प्रमुख मार्गों या चौराहों पर जाम लगता है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस से लेकर थाना पुलिस तक को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

प्रमुख मार्ग और चौराहों पर रहेगी कड़ी नजर

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यदि बारात के दौरान सड़क पर नाचते हुए यातायात बाधित किया गया, तो मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई करेगी।


सड़क पर नाचते बाराती बने परेशानी का कारण

अक्सर देखा जाता है कि बारात के दौरान सड़कों पर नाच-गाना चलते हुए ट्रैफिक रुक जाता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पहले वीडियोग्राफी, फिर होगी कार्रवाई

किसी भी जगह जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सबसे पहले वीडियोग्राफी करेगी। साक्ष्य जुटाने के बाद संबंधित आयोजकों और जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मैरिज गार्डन और होटल संचालकों को निर्देश

मैरिज गार्डन, बारात घर और होटल संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बारातियों को पहले से ही समझाएं कि उत्साह में यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि सड़क पर वाहन खड़े कर जाम की स्थिति न बने।

आयोजनकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि आने वाले मेहमानों के वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था रहे। सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग भी जाम का बड़ा कारण बनती है, जिस पर पुलिस सख्त नजर रखेगी।


पुलिस की अपील: खुशी मनाएं, लेकिन दूसरों की परेशानी का कारण न बनें

पुलिस का कहना है कि आपकी खुशी में किसी आम नागरिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यातायात बाधित होने से सैकड़ों लोग प्रभावित होते हैं, इसलिए नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

साहित्यकार एवं इतिहासकारों की प्रमुख जन गोष्ठी में ‘संधिका’ का लोकार्पण सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading