35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गजराज राव की ‘बैंडिट क्वीन’ के निर्माता शेखर कपूर से हुई मुलाकात



मुंबई, 27 अप्रैल  दिग्गज अभिनेता गजराज राव की मुंबई में ‘बैंडिट क्वीन’ के निर्माता शेखर कपूर से मुलाकात हुई।

गजराज ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म निर्माता के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं।

अपने फिल्मी सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए निर्देशक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ‘बधाई हो’ के अभिनेता ने स्वीकार किया कि “बैंडिट कीन” में अशोक चंद की भूमिका ने वास्तव में उनके जीवन की दिशा बदल दी।

गजराज ने फोटो शेयर कर लिखा, “शेखर, हर चीज के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपसे प्यार करता हूं, शेखर। तीन दशक पहले, उन्होंने मुझे अपनी ऐतिहासिक फिल्म ‘बैंडिट क्वीन में एक छोटा सा रोल दिया था। अशोक चंद के उस छोटे लेकिन महत्वपूर्ण किरदार ने मेरी जिंदगी की दिशा बदल दी। मैं महान फिल्म निर्माता शेखर कपूर का हमेशा आभारी रहूंगा।”

दिग्गज अभिनेता ने बताया कि शेखर ने उनसे उसी गर्मजोशी से मुलाकात की, जैसे उन्होंने तीन दशक पहले की थी।

गजराज ने कहा कि ‘मासूम’ बनाने वाले की आंखों में सूफी संत के समान करुणा और ज्ञान था।

उन्होंने आगे कहा, “आज फिर किस्मत मेहरबान हुई, मुंबई के सोहो हाउस में उनसे संयोगवश मुलाकात हो गई। उनका आशीर्वाद लिया। वो आज भी उतने ही स्नेही और मिलनसार हैं जितने 30 साल पहले जब मैंने उनके साथ काम किया था। उनकी आंखों में करुणा और ज्ञान झलकता है, मानो किसी सूफी संत या दरवेश की तरह। शेखर, हर चीज के लिए आपका शुक्रिया।”

‘बैंडिट क्वीन’ फिल्म फूलन देवी के जीवन पर आधारित है, जो माला सेन की पुस्तक ‘इंडियाज बैंडिट क्वीन: द टू स्टोरीज ऑफ फूलन देवी” से प्रेरित है।

सीमा बिस्वास की मुख्य भूमिका के साथ इस प्रोजेक्ट में निर्मल पांडे, आदित्य श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, मनोज बाजपेयी, रघुवीर यादव, राजेश विवेक, अनिरुद्ध अग्रवाल और गोविंद नामदेव भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ 26 जनवरी 1994 को रिलीज हुई थी।

अन्य ख़बरें

मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी’, अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर

Newsdesk

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

रिलीज हुआ पैट्रियट का ट्रेलर, ममूटी और मोहनलाल को देखकर खुश हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading