शहडोल 28 अप्रैल 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत जिले में पाण्डुलिपियों के सर्वेक्षण दस्तावेजी एवं डिजिटलीकरण हेतु 15 जून 2026 तक ज्ञान भारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण मिषन संचालित किया जा रहा है। उन्होंने ज्ञान भारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति मंे कलेक्टर समिति के अध्यक्ष, सचिव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल एवं जिला नोडल अधिकारी जन अभियान परिषद, समन्वयक समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, प्राचार्य शासकीय शंभूनाथ महाविद्यालय, अधीक्षक जिला पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय शहडोल सदस्य होंगें।।
जारी आदेष में कहा गया है कि जिले में स्थित मंदिरों, मठों आश्रमों, निजी संग्रहो, पुस्तकालयों, शैक्षणिक शोध संस्थानों मे पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण एवं अपलोडिंग ज्ञान भारतम मोबाइल के माध्यम से सुनिश्चित करें, पाण्डुलिपि धारकों के साथ संवाद स्थापित कर उनका विश्वास अर्जित किया जाए जिससे वे स्वेच्छा से इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें, जिले में समस्त शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय को अभियान में संक्रिय रूप से जोडा जाए तथा छात्र शोधार्थियों की भागीदारी सुनिष्चित करेंगे, जिले में स्थित प्रमुख धार्मिक संस्थानों, मठो, आश्रमों, एवं ट्रस्टों से सम स्थापित कर पाण्डुलिपियों की जानकारी संकलित की जाएं। भारत सरकार व्दारा नोडल विभग की प्रति दिवस समीक्षा की जाती है, जिला स्तरीय समिति व्दारा प्रत्येक 15 दिवस में अभियान की समीक्षा कर प्रगति संचालनालय पुरातत्व को अवगत कराना सुनिष्चित करंेगे। संबंधित अधिकारी सौंपे गये दायित्वों का निर्वाहन तथा ज्ञान भारतम मिशन हेड डॉ. मनीषा शर्मा मो.नं. 9479553750 mparchaelogy@gmail.com से सम्पर्क एवं समन्वय कर प्रधानमंत्री जी के फ्लैग मिशन में मध्यप्रदेश के समयबद्ध उत्कृष्ठ प्रदर्शन में आपकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेगें।


