28.8 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मुंबई: झारखंड के छात्रों ने ‘नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26’ में लहराया परचम, सीएम ने दी बधाई



रांची, 28 अप्रैल  झारखंड के विद्यार्थियों ने मुंबई में आयोजित ‘नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि कक्षा 2 से 5 तक के नन्हें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर झारखंड को गौरवान्वित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से आगे बढ़कर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना और वहां अपनी योग्यता साबित करना राज्य की मजबूत शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है।

सीएम हेमंत सोरेन ने इस सफलता के लिए छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने और बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम ने कहा कि मैं उनके समर्पित शिक्षकों और अभिभावकों की भी सराहना करता हूं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। झारखंड सरकार आधारभूत शिक्षा को सुदृढ़ करने और बच्चों को उनके परिवेश से परे अनुभव प्राप्त करने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे विश्वास है कि ये युवा विद्यार्थी और भी ऊंचाइयों को छूएंगे और राज्य भर में कई और लोगों को प्रेरित करेंगे।

झारखंड के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी चैंपियनशिप जीतने के बाद 22 अप्रैल 2026 को मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी अंग्रेजी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

यह प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और इंग्लिश लिटरेसी पार्टनर के सहयोग से आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों में बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करना है।

राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग हासिल कर यह साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। सरकार के प्रयासों से अब दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी राष्ट्रीय मंच मिल रहा है, जो उनके आत्मविश्वास और समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री ने मिजोरम में सीमा सुरक्षा और कल्याण के लिए समन्वय पर दिया जोर

Newsdesk

झारखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने को लिए गए बड़े फैसले, सड़क हादसे में मुआवजा बढ़ाकर 4 लाख

Newsdesk

मिजोरम पुलिस ने फर्जी छुट्टी आदेश फैलाने के आरोप में एक शख्स को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading