35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पी एम आवास योजना का नहीं मिला लाभ कलेक्टर को लगाई गुहार


*9 साल पहले जला था मकान तब से अभी तक नहीं मिली कोई मदद*
छपारा – सिवनी जिले के छपारा में रहने वाले 61 साल के किशोरीलाल रघुवंशी का घर 7 मई 2017 को आग में जलकर राख हो गया। उस समय छपारा ग्राम पंचायत थी तब भी उन्हें किसी प्रकार की कोई मदद शासन से नहीं मिली थी।
उस दिन के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।
कपड़े, अनाज, सामान… सब कुछ खत्म हो गया था,उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, अधिकारियों को सूचना दी…
उन्हें उम्मीद थी कि सरकार मदद करेगी, मुआवजा मिलेगा।
लेकिन 9 साल बीत गए—
ना मुआवजा मिला, ना कोई ठोस मदद।
आज हालत ये है कि किशोरीलाल अब भी बेघर हैं।
एक गरीब, भूमिहीन मजदूर के लिए खुद से घर बनाना संभव नहीं।
जब आज छपारा नगर परिषद हो चुकी हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने के बाद भी उसका लाभ उन्हें अब तक नहीं मिला तो किशोरीलाल ने दिनांक 28 अप्रैल दिन मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने अपनी पीड़ा रखी—
सिर्फ एक गुजारिश के साथ…
“मुझे मेरा हक दिला दीजिए, बस एक छत चाहिए।”
अब सवाल ये है—
क्या इस बार उन्हें न्याय मिलेगा?या सिर्फ ये एक कहानी ही रहे … जो विगत 9 साल से चली आ रही है…..
ये उन हजारों लोगों की आवाज है जो आज भी सरकारी मदद के इंतजार में हैं।
प्रशांत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Newsdesk

4 दिनों से लापता डीजे संचालक का कुएं में मिला शव, सोने की बात कहकर निकला घर से

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading