33.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनूपपुर जंगल विभाग के पटना बीट में पाए गए दो मृत हिरण


बरगवां।दो दिवस में दो हिरन का किया अंतिम संस्कार कहीं ना कहीं वन विभाग की लापरवाही और वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा की जिम्मेदारी की कलई खोलता है जिला अनूपपुर के पटना बीट फॉरेस्ट अंतर्गत राजेंद्र ग्राम किरर के जंगल से होकर विचरण करते हिरण प्रजाति के नर सावक राह से भटकने व विचलित होने के कारण गांव के अंदर आ जा रहे हैं कारण पता लगाए जाने पर यह पता चला कि कुत्तों के द्वारा किए गए हमले से हिरण की मौत हो गई।
क्या अनूपपुर वन विभाग इस प्रकार दो हिरण की मौत के बाद भी उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण की व्यवस्था में अपनी चेतना शून्य किया हुआ है इस प्रकार दो नर हिरण के जंगल को छोड़कर गांव की ओर आना भीषण गर्मी एवं जंगलों में पानी की कमी के अभाव में आना हो सकता है। इससे पहले एक दिन पूर्व ही कुत्तों के हमले के कारण मृत अवस्था में पड़े मिले हिरण को अमलाई मोहडा बीट गार्ड कार्यालय के पीछे दाह संस्कार किया गया तत्पश्चात दूसरे दिन भी एक बड़े नर हिरण को मृत अवस्था में इस स्थान पर पाया गया और इस प्रकार हुई जंगल से बाहर मृत हिरन फॉरेस्ट विभाग एवं उनकी वन्यजीवों की संरक्षित एवं सुरक्षा इंतजामो पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

अन्य ख़बरें

कॉपी जांचने वाले शिक्षकों के 50 लाख अटके रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पर बढ़ा दबाव

Newsdesk

दद्दा घाट पर डूबे युवक का शव बरामद, दोस्तों के साथ गया था नहाने

Newsdesk

क्रूज हादसा: फ्लाइट ऑपरेटर ने शव ले जाने से किया इंकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading