32.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खमरिया में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता: स्टाइल बॉयज, बेताल किंग डेविड और खालसा वॉरियर्स की शानदार जीत


जबलपुर। सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक खमरिया के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय आर.एस. त्रिपाठी डे-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 3 मई 2026 को खेले गए मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। दिन भर चले तीन मैचों में स्टाइल बॉयज, बेताल किंग डेविड और खालसा वॉरियर्स ने जीत दर्ज कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहले मुकाबले में स्टाइल बॉयज ने ब्लैक पैंथर को 39 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टाइल बॉयज ने 10 ओवर में 98 रन बनाए, जिसमें हनी ने सिर्फ 6 गेंदों पर 25 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में ब्लैक पैंथर की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 59 रन ही बना सकी। स्टाइल बॉयज के तुषार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र 3 रन देकर 4 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरे मैच में बेताल किंग डेविड ने आरव 11 को 4 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरव 11 ने 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। बेताल किंग डेविड के डॉ. दीपक ने 1 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेताल किंग डेविड की टीम ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 64 रन बनाकर जीत हासिल की। विकास ने 9 गेंदों में 14 रन का योगदान दिया। डॉ. दीपक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरे और अंतिम मुकाबले में खालसा वॉरियर्स ने फैंटम 11 को 80 रनों से करारी शिकस्त दी। खालसा वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन बनाए, जिसमें चरण कमल ने 18 गेंदों में 40 रन बनाए। जवाब में फैंटम 11 की टीम 8 ओवर में 36 रन पर ऑलआउट हो गई। चरण कमल ने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 1 ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में इंटक यूनियन खमरिया के संतोष सिंह, प्रकाश ठाकुर, जीवन सिंह और चंदन पटेल उपस्थित रहे। वहीं नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। मैचों में निर्णायक की भूमिका जसवंत, आनंद शर्मा, दिनेश दास, अपूर्व श्रीवास्तव और निखिल यादव ने निभाई।
कार्यक्रम में यूनियन के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अन्य ख़बरें

प्रशांत पोल की पुस्तक का आज भोपाल में होगा विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

Newsdesk

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तीन राज्यों में खिला कमल

Newsdesk

जिले में एक माह का फील्ड विजिट बनाकर विद्यार्थियों के शत प्रतिशत नामांकन हेतु किया जाए प्रयास-कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading