May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बैंक सीईओ पहुंचे शाखा लालबर्रा
जिला स्तरीय वीसी के माध्यम से दिए आवश्यक निर्देश


मृणाल मीना कलेक्टर व बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में 2 मई को अभिनव सिंह बघेल बैंक सीईओ द्वारा शाखा लालबर्रा पहुंचकर साप्ताहिक वीसी ली गई।
श्री बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में बैंक मुख्यालय स्तर से वीसी ली जाती रही है। इसी तारतम्य में आज शाखा लालबर्रा से जिला स्तरीय वीसी के माध्यम से बैंकिंग कार्यों की समीक्षा की गई। श्री बघेल ने शाखा और समिति अंतर्गत खरीफ ऋण वितरण, मैनुअल और ईआरपी बैलेंस शीट, पुनर्गठन वाली 5 समितियों की हानि हस्तियों विभाजन वाली बैलेंस शीट, माइक्रो एटीम से ट्रांजेक्शन, वसूली, डेबिट कार्ड रुपए केसीसी कार्ड वितरण, सदस्यता अभियान की समीक्षा के अलावा समर्थन मूल्य अंतर्गत गेहूं, चना उपार्जन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पी. जोशी प्र. प्रबंधक लेखा, अशोक भवरे प्र. विपणन अधिकारी, सारंग बिसेन, रौनक चौकसे, अमरेश परिहार आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर चाचा के मुंह पर मारा कड़ा, भतीजे को घोंपा चाकू

Newsdesk

देर रात बिजली कटौती के बाद भड़के गुस्साए लोगों ने पावर हाउस में जमकर हंगामा, मारपीट के बाद चक्काजाम

Newsdesk

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेगा नगद पुरस्कार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading