36.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बालाघाट की बेटियों का राष्ट्रीय मंच पर परचम, वैज्ञानिक प्रदर्शनी में शानदार सफलता



पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा गुंजन बोपचे और यामिनी ठाकुर ने विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

देशभर में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 से 10 अप्रैल 2026 तक केंद्रीय विद्यालय गणेशखंड पुणे में राष्ट्रीय स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रतिष्ठित आयोजन में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय मंच पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट की छात्रा गुंजन बोपचे ने क्लस्टर, क्षेत्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक अपनी जगह बनाई।

सेमिनार इवेंट में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे जिले को गौरवान्वित किया। वहीं, छात्रा यामिनी ठाकुर ने ‘सस्टेनेबल एग्रीकल्चर’ विषय पर आधारित अपना नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किया। उनके मॉडल ने पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाओं को उजागर किया। उन्होंने भी क्लस्टर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार तुमसरे ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। यह सफलता दर्शाती है कि बालाघाट जैसे क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सक्षम हैं और भविष्य में भी ऐसे ही नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading