36.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़को का निर्माण विकास के द्वार खोलता है : सिंह



बरगी एवं पनागर में 59 करोड़ की लागत की दो सड़को को लोक निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति

जबलपुर। जबलपुर के बरगी विधानसभा के अंतर्गत बरगी से सिलुआ तक 17.65 किमी लम्बे मार्ग जिसकी लागत लगभग 50 करोड़ और पनागर विधानसभा अंतर्गत पनागर मुड़िया पडोरा सलैया तक 6.20 किमी लम्बे मार्ग जिसकी लागत लगभग 9 करोड़ है इन दोनों कार्यों को लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है, इस सन्दर्भ में स्वीकृति पत्र लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जारी किया है।

उल्लेखनीय है उक्त मार्गो के निर्माण की मांग लम्बे समय से की जा रही थी, इस मांग के दृष्टिगत लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने इसे स्वीकृति दी है और अब बरगी विधानसभा के अंतर्गत बरगी से सिलुआ तक बनने वाली यह सड़क कई गाँवो को जोड़ेगी साथ ही इसके निर्माण के साथ ही क्षेत्र का विकास तेजी से होगा,, इसी तरह पनागर विधानसभा के अंतर्गत पनागर मुड़िया पडोरा सलैया तक बनने वाली सड़क से भी क्षेत्र वासियो को राहत मिलेगी।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा किसी भी गांव या शहर में बनने वाली सड़को का निर्माण उस क्षेत्र के विकास के द्वार खोलता है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में हमारी सरकार हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जबलपुर को लगातार सौगाते मिल रही है इन्ही विकास कार्यों के सौगात की कड़ी में इन सड़को के निर्माण को भी प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

श्री सिंह ने कहा मुझे पूरी उम्मीद है कि इन सड़को के निर्माण के बाद क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में आसानी होंगी साथ ही इससे जुड़ने वाले गाँवो का भी तेजी से विकास होगा।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading