जबलपुर। बरगी क्रूज हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए इरा नंदनी कायस्थ वूमेन क्लब द्वारा धार्मिक आयोजन किया गया। पाठ बाबा स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का संगीतमय आयोजन कर मृतकों के परिजनों को मानसिक संबल और शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भावना को केंद्र में रखते हुए भगवान के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित की गई। इस अवसर पर शिवहरि श्रीवास्तव, राजीव लाल श्रीवास्तव एवं समाजसेवी धीरेश खरे ने रामायण, गीता और भागवत पुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
आयोजन के दौरान प्रतिभावान छात्राओं का भी सम्मान किया गया। रित्वी और अनवी को नेशनल लेवल रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में विजेता बनने पर सम्मानित किया गया, वहीं रसिका खरे को स्टेट लेवल स्कूल बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला।
कार्यक्रम में इरा नंदनी कायस्थ वूमेन क्लब की अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा सहित प्रीति विनय सक्सेना, शशि श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, मनीषा श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, राजश्री खरे, निधि खरे सहित क्लब की अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्लब ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों के प्रसार का संदेश दिया।


