May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गोहलपुर पुलिया चौड़ीकरण और पानी टंकी निर्माण का भूमिपूजन



जबलपुर। शहर के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने गोहलपुर पुलिया चौड़ीकरण और नई पानी की टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आशीष दुबे, डॉ. अभिलाष पाण्डेय, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। लगभग 4.5 करोड़ रुपये की लागत वाले ये विकास कार्य शहर के लिए बड़ी सौगात माने जा रहे हैं।
गोहलपुर पुलिया बनेगी ट्रैफिक की लाइफ लाइन
महापौर ने बताया कि लंबे समय से गोहलपुर क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से नागरिकों को जल्द राहत मिलेगी। करीब 3 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह पुलिया 80 फीट चौड़ी और 80 फीट लंबी होगी। सांसद आशीष दुबे ने इसे शहर की यातायात व्यवस्था के लिए “मील का पत्थर” बताया।
विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि यह परियोजना उनके चुनावी संकल्प का हिस्सा थी, जिसके पूरा होने से संकरी सड़कों और जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा स्थानीय व्यापार और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।
12 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी
विकास कार्यों के तहत महाराजा अग्रसेन वार्ड स्थित चंद्रशेखर उद्यान में लगभग 76 लाख रुपये की लागत से उच्चस्तरीय पानी की टंकी का निर्माण भी शुरू किया गया है। यह टंकी 12 लाख लीटर क्षमता की होगी, जिससे उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में पानी के दबाव और आपूर्ति की समस्या में सुधार होगा।
नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन परियोजनाओं से न सिर्फ शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे “संस्कारधानी” के लिए बड़ी सौगात बताया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य विवेकराम सोनकर, डॉ. सुभाष तिवारी, अंशुल राघवेन्द्र यादव, कमलेश अग्रवाल, वर्षा मनोज सेन, मधुवाला राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

बच्चों में बचपन से जागे परिवार और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव : विवेक शेंडे

Newsdesk

दोषियों पर कार्रवाई करने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

गोकलपुर आजाद नगर में महिला पर पथराव, हालत नाजुक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading