May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*जनपद स्तरीय विशेष जनसुनवाई में उमड़ा जनविश्वास

488 आवेदनों की प्रभावी सुनवाई, मौके पर हुआ निराकरण_

सिवनी- आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत जनपद पंचायत लखनादौन में आयोजित जनपद स्तरीय विशेष जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन में आयोजित इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं और मौके पर ही समाधान पाकर संतोष व्यक्त किया।
लखनादौन विकासखंड के दूरस्थ ग्रामों से पहुंचे नागरिकों के लिए यह जनसुनवाई किसी राहत शिविर से कम नहीं रही। जहां पहले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में कलेक्टर स्तर पर सुनवाई का अवसर मिला। इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जनसुनवाई में प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिन आवेदनों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि जटिल मामलों के लिए जिम्मेदारी तय कर निश्चित समय-सीमा निर्धारित की गई।
इस दौरान राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि और शिक्षा विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहे। विभागीय समन्वय और टीमवर्क के चलते कई मामलों में तत्काल दस्तावेजों का परीक्षण कर समाधान प्रदान किया गया, जिससे आवेदकों को तुरंत राहत मिली।
कार्यक्रम में कुल 488 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व प्रकरण, समग्र आईडी सुधार, पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। बड़ी संख्या में आवेदनों का मौके पर ही निराकरण होने से लोगों के चेहरों पर संतोष और विश्वास साफ झलकता नजर आया।
यह जनसुनवाई न केवल समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनी, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुई।

अन्य ख़बरें

*विद्युत विभाग को मिला दूरदर्शी नेतृत्व, अधीक्षण अभियंता श्री दीपक कुमार उईके का भव्य स्वागत

Newsdesk

बोधिसत्व डॉ.बाबासाहेब के पौत्र डॉ.भीमराव यशवंतराव आंबेडकर जी के हस्ते बुद्धिस्ट सोसायटी जिला कार्यालय का भूमि पूजन एवम् मप्र की द्वितीय टापर अक्षरा घोड़ेसवार का सम्मान सम्पन्न

Newsdesk

पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यो मे भाजपा की जीत विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यो को प्रदान करेगी नयी गति……प्र्रदीप जायसवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading