32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वास्थ्य और जल विभाग की तैयारियों को लेकर महापौर ने की बैठक, नागरिकों के हित में लिये महात्वपूर्ण निर्णय


*नाइट स्वीपिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों, सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारी को भेजकर आकस्मिक रूप से कराई जायेगी जॉंच, दोषी पाये जाने पर की जायेगी संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्यवाही*

*महापौर की बैठक में लिये निर्णय से ग्रीष्मऋतु में नहीं होगा जलसंकट और वर्षाऋतु में जलप्लावन*

*नागरिकों को वर्षाऋतु में जलप्लावन से और अधिक राहत प्रदान करने शहर के सभी नाला नालियों की सफाई के अलावा ओमती नाला और मोती नाला को किया जायेगा और विस्तार*

*वर्षाजल निकासी को अवरूद्ध करने वाले नाले के ऊपर बने सभी अतिक्रमण तोड़े जायेगें*

*पिछले 3 सालों में शहर में जलप्लावन और जलसंकट में आई है भारी कमी*

*इस वर्ष और व्यवस्थित तरीके से पहले से ही कार्य कराकर नागरिकों को देगें राहत*

*सफाई व्यवस्था में व्यापक रूप से परिवर्तन लाने अतिरिक्त मशीनों के साथ सफाई मित्रों की संख्या में की जा रही है वृद्धि, अगले माह 80 सी.एन.जी. कचरा गाड़ी जुड़ेंगी सफाई व्यवस्था से*

*ग्रीष्मऋतु में नागरिकों को नहीं होगा जलसंकट, अभी से पाइप लाइन विस्तारीकरण, बोरिंग, संचालन, टंकियों को पूर्ण क्षमता के साथ भरने एवं अन्य संसाधनों को दुरूस्त करने महापौर ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश*

जबलपुर। शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने और आगामी ऋतुओं की चुनौतियों से निपटने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने स्वास्थ्य एवं जल विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस मैराथन बैठक में ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति और वर्षाकाल में जलप्लावन रोकने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए।

*सफाई व्यवस्था, नाइट स्वीपिंग की होगी औचक जांच*

शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने और रात्रि सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए महापौर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों और स्वास्थ्य अधिकारियों को फील्ड पर भेजकर नाइट स्वीपिंग की आकस्मिक जांच कराई जाएगी। महापौर द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अगले माह 80 नई सीएनजी कचरा गाड़ियां निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। साथ ही मशीनों और सफाई मित्रों की संख्या में भी वृद्धि की जा रही है।

*जल संकट से निपटने की तैयारी*

भीषण गर्मी में नागरिकों को बूंद-बूंद पानी के लिए न तरसना पड़े, इसके लिए महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पाइप लाइन विस्तार और बोरिंग के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें, जल टंकियों को उनकी पूर्ण क्षमता के साथ भरना और वितरण प्रणाली को और अधिक दुरुस्त करें। उन्होंने बारिश के दौरान शहर में जलप्लावन को रोकने के लिए प्रिवेंटिव मेंटेनेंस पर जोर दिया गया है, उन्होंने कहा कि ओमती और मोती नाले के विस्तार के साथ-साथ शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई अभियान चलाकर की जाएगी। वर्षा जल की निकासी में बाधा बनने वाले नालों के ऊपर किए गए सभी अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा। पिछले 3 वर्षों में हमारे प्रयासों से जल संकट और जलप्लावन की समस्याओं में भारी कमी आई है। इस वर्ष हम और अधिक व्यवस्थित तरीके से पूर्व तैयारी कर रहे हैं ताकि नागरिकों को कोई असुविधा न हो। बैठक में महापौर के साथ निगमाध्यक्ष रिंकू विज, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू, अपर आयुक्त तथा सभी संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading