32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक


अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त



डिंडौरी सी टाइम्स । कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा बुधवार को ग्राम बरोदा, तहसील एवं थाना शहपुरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से खनिज गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

       कार्यवाही के दौरान बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली (इंजन नंबर NHG5HAE7170) को जब्त किया गया। वाहन चालक श्याम सिंह, निवासी ग़ुतली माल, तहसील शहपुरा, जिला डिंडौरी को अवैध परिवहन करते पाया गया। जब्त वाहन को थाना शहपुरा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगामी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण को न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

————————————————–

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading