32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
खेल

इटैलियन ओपन: लियोलिया को शिकस्त देकर पाओलिनी ने बनाई तीसरे राउंड में जगह



रोम, 8 मई । मौजूदा चैंपियन जैस्मीन पाओलिनी ने गुरुवार को इटैलियन ओपन के अपने पहले मुकाबले में कड़ी चुनौती का सामना करते हुए क्वालीफायर लियोलिया जीनजीन को 6-7(4), 6-2, 6-4 से मात देकर तीसरे दौर में जगह बना ली है। यह रोमांचक मुकाबला 2 घंटे 55 मिनट तक चला।





9वीं वरीयता प्राप्त इटली की स्टार खिलाड़ी ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच के दौरान 54 विनर्स लगाए, लेकिन साथ ही 57 अनफोर्स्ड एरर्स भी किए। पूरे मुकाबले में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिससे दर्शक कभी उनके खेल से उत्साहित नजर आए तो कभी निराश, क्योंकि वे अपनी शीर्ष रैंकिंग वाली घरेलू खिलाड़ी को तीसरे दौर में पहुंचते देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे।



पाओलिनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं थोड़ी घबराई हुई थी। बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने बहुत बढ़िया मैच खेला। यह एक कठिन मुकाबला था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं डटी रही और पहले कठिन सेट के बाद वापसी करने में सफल रही।”



पाओलिनी ने शुरुआत में ही मैच पर नियंत्रण बनाने की कई बार कोशिश करते हुए पहले सेट में जीनजीन की सर्विस तीन बार तोड़ी और 5-3 के स्कोर पर सेट जीतने के लिए खुद भी सर्विस की। हालांकि, फ्रांसीसी क्वालीफायर ने हर बार तुरंत पलटवार किया और मौजूदा चैंपियन को अपनी लय बनाने का कोई मौका नहीं दिया।



पाओलिनी ने अपने तीखे बैकहैंड विनर्स और नेट पर बेहतरीन टच का इस्तेमाल किया, लेकिन साथ ही कुछ गलतियां भी कीं। टाईब्रेक में अपनी लय बरकरार न रख पाना उनके लिए भारी पड़ा, जब जीनजीन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए वह सेट अपने नाम कर लिया।



उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के बावजूद, पाओलिनी का जुझारूपन अंततः निर्णायक साबित हुआ। मैच में कई लंबे और ‘मल्टी-ड्यूस’ मुकाबले देखने को मिले, जिनमें इटैलियन खिलाड़ी ने सभी अहम मौकों पर बाजी मारी। दूसरे सेट में बढ़त बनाने के बाद, उन्होंने निर्णायक सेट में 4-3 के स्कोर पर एक अहम सफलता हासिल की। यह सफलता जीनजीन की सर्विस पर खेले गए एक थका देने वाले ‘सेवन-ड्यूस’ गेम के बाद मिली। तीसरे राउंड में पाओलिनी का मुकाबला 21वीं सीड वाली एलीज मर्टेंस से होगा।

अन्य ख़बरें

सीएसके के पास प्लेऑफ में पहुंचने का शानदार मौका, आरआर काफी हद तक सूर्यवंशी पर निर्भर: चावला

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां सही ट्रैक पर हैं, यह बेहद सफल आयोजन होगा: मैटियस ग्राफस्ट्रॉम

Newsdesk

आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से रौंदकर ‘नंबर-1’ बनी गुजरात टाइटंस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading