32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

‘दिल सच्चा न हो तो मुखौटे उतर जाते हैं’, टीएमसी सांसद ने नई सरकार को याद दिलाए उसके कर्तव्य



कोलकाता, 9 मई  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बीच तृणमूल सांसद सायोनी घोष ने मुख्यमंत्री से उनके कर्तव्यों के पालन की अपेक्षा की है।

टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही, मेरी आशा है कि वे शपथ का पालन करेंगे। उन्हें और उनकी सरकार को बंगाल के हर नागरिक की सेवा करनी होगी, चाहे वे किसी भी जाति, धर्म या भाषा के हों, जिन्होंने उन्हें वोट दिया हो या न दिया हो। उन्हें बंगाल के समग्र विकास और समृद्धि के बारे में कही गई बातों को अमल में लाना होगा।

उन्होंने कहा कि हर भविष्य अतीत की नींव पर बनता है। और अगर दिल सच्चा न हो तो दिखावा टिकता नहीं और मुखौटे उतर जाते हैं। बंगाल इस पर कड़ी नजर रखेगा! जय बांग्ला! जय हिंद!

सुवेंदु अधिकारी के साथ जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही राज्य में पहली बार किसी दक्षिणपंथी दल की सरकार बनी है।

8 मई को भाजपा विधायक दल ने सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना था। इसके बाद उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करते हुए राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया।

सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर तीन दशक से अधिक लंबा रहा है। उन्होंने 1995 में कांथी नगरपालिका से पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद वे तीन बार पार्षद रहे और कांथी नगरपालिका के चेयरमैन भी बने। उन्हें 20 साल से अधिक का विधायी अनुभव है। वे दो बार लोकसभा सांसद, तीन बार विधायक और पांच साल तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।

राज्य सरकार में रहते हुए उन्होंने परिवहन और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। इसके अलावा वे हुगली रिवर ब्रिज कमीशन के चेयरमैन भी रहे। हल्दिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने औद्योगिक शहर हल्दिया के विकास में अहम भूमिका निभाई। सहकारिता आंदोलन में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। वे एग्रीकल्चर रूरल बैंक, कांथी अर्बन कोऑपरेटिव और विद्यासागर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश : सीएम ने खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी का स्वागत किया, कहा- किसानों को होगा फायदा

Newsdesk

असम यूसीसी बहस: गौरव गोगोई ने भाजपा की समानता के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए

Newsdesk

भाजपा ने हिजाब संबंधी आदेश को लेकर कर्नाटक सरकार की आलोचना की, ‘वोट बैंक की राजनीति’ का लगाया आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading