32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तमिलनाडुः विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल गांधी



चेन्नई, 9 मई लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में सी. जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 10 मई को चेन्नई पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी सुबह करीब 8:40 बजे विमान से चेन्नई पहुंचेंगे।

राहुल गांधी की यात्रा और इस हाई-प्रोफाइल राजनीतिक कार्यक्रम को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विजय सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह में कई वरिष्ठ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक नेताओं, फिल्मी हस्तियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (टीवीके) 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, टीवीके अपने दम पर साधारण बहुमत हासिल करने से चूक गई थी, लेकिन चुनाव परिणाम के तुरंत बाद ही कांग्रेस ने विजय को अपना समर्थन दे दिया था। विदुथलाई चिरुथईगल काची और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है।

गठबंधन के सहयोगियों और समर्थक पार्टियों के समर्थन से टीवीके के नेतृत्व वाले गुट ने 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है और तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों के बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया है।

गठबंधन के सहयोगियों द्वारा राजभवन में समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद राज्यपाल अर्लेकर ने औपचारिक रूप से विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। उम्मीद है कि विजय अपने मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के साथ शपथ लेंगे, जबकि पूरे मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किए जाने की संभावना है।

राजनीतिक विशेषज्ञ विजय के उदय को हाल के वर्षों में तमिलनाडु के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रमों में से एक मानते हैं। अभिनेता से राजनेता बने विजय पूरे राज्य में बढ़ी हुई सार्वजनिक और राजनीतिक दिलचस्पी के बीच मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला कार्यकाल शुरू करने के लिए तैयार हैं।

अन्य ख़बरें

मणिपुर : नोनी जिले में घात लगाकर किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत

Newsdesk

मध्य प्रदेश : सीएम ने खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी का स्वागत किया, कहा- किसानों को होगा फायदा

Newsdesk

असम यूसीसी बहस: गौरव गोगोई ने भाजपा की समानता के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading