*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना शहपुरा की टीम द्वारा आरोपी को एक्सिस में 350 पाव देशी शराब परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी शहपुरा श्री प्रवीण धुर्वे ने बताया कि दिनॉक 15-5-26 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि काले नीले रंग की एक्सिस में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर डोभी अहरोरा तरफ बेचने के लिये जा रहा है, सूचना पर ग्राम नटवारा, बरगी अहरोरा तरफ दबिश दी गई ग्राम बरगी से पहले नहर पुलिया के पास एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड सी 1892 आते दिखी जिससे घेराबंदी कर रोका गया एक्सिस का चालक एक्सिस छोड़कर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर आकाश सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कनवास शहपुरा बताया एक्सिस में सामने तरफ 2 बोरियों रखे मिलीं जिनमें 350 पाव देशी शराब कीमती लगभग 27 हजार रूपये की रखी मिली आरोपी आकाश सिंह लोधी के कब्जे से 350 पाव देशी शराब एवं एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड सी 1892 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गई है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को पकडने में सहायक उप निरीक्षक आलोक सिंह ठाकुर, आरक्षक रवि कुमार, आरक्षक चालक राहुल गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही


