31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दीवान आधार सिंह वार्ड में 1.70 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

महापौर और विधायक ने दी क्षेत्रवासियों को कई विकास सौगातें
जबलपुर। शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुव्यवस्थित विकास को गति देते हुए दीवान आधार सिंह वार्ड में लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर  एवं केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक  विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। महापौर मद से 30 लाख रुपये की लागत से पचपेढ़ी मंदिर की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से निगम मद से 50 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा वार्ड के दो प्रमुख मार्गों पर 15-15 लाख रुपये की लागत से नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। पार्षद मद से 60 लाख रुपये की राशि वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों पर व्यय की जाएगी, जिससे क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने कहा कि नगर के प्रत्येक क्षेत्र तक बेहतर सुविधाएँ पहुँचाना नगर निगम की प्राथमिकता है और शहर का विकास कार्य लगातार जारी रहेगा। विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विकास कार्यों के शुभारंभ से क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का वातावरण देखा गया। स्थानीय लोगों ने महापौर, विधायक और नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एमआईसी सदस्य विवेक राम सोनकर, पार्षद शरद श्रीवास्तव सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

इंदौर की बाइक चोरी का जबलपुर में खुलासा, गढ़ा पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading