33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को स्वीडन का समर्थन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया आभार



नई दिल्ली, 17 मई  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन की यात्रा पर हैं। गुटेनबर्ग हवाई अड्डे पर वहां के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने उनका स्‍वागत क‍िया। यहां पीएम मोदी ने व्यापार, निवेश, नवाचार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत-स्वीडन संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। स्वीडन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन किया है, जिसके लिए पीएम मोदी ने उल्फ क्रिस्टर्सन का आभार जताया है।



प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से कहा गया कि भारत और स्वीडन इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।

पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद स्वीडन से मिले समर्थन के लिए प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन का आभार। हम आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान से सम्मानित किया गया। स्वीडन यात्रा के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ स्वीडन के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, जो विदेशी नागरिकों और वैश्विक स्तर पर विशिष्ट योगदान देने वाले नेताओं को दिया जाता है। ‘कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ इस सम्मान की सर्वोच्च श्रेणी मानी जाती है और इसे सरकार प्रमुखों तथा वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को अब तक विभिन्न देशों की सरकारों और संस्थानों की ओर से कुल 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इसे भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और प्रधानमंत्री मोदी की विस्तारित कूटनीतिक पहुंच का प्रतीक माना जा रहा है।

स्वीडन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, हरित परिवर्तन, नवाचार और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

अन्य ख़बरें

संतुलित वैश्विक स्वास्थ्य विकास को बढ़ावा देना आवश्यक: 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में चीन के प्रतिनिधि

Newsdesk

भारत-इटली ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब यूरो तक पहुंचाने पर जताई सहमति

Newsdesk

मेलोडी मोमेंट : पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड, कुछ घंटों में ही 112 मिलियन व्यूज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading