33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एनएचएम-चंडीगढ़ में मेडिकल ऑफिसर पद पर नौकरी का मौका, 25 मई को वॉक-इन इंटरव्यू


चंडीगढ़, 18 मई । चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), चंडीगढ़ ने संविदा आधार पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा अधिकारी) के पांच रिक्त पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है।

एनएचएम की ओर से जारी 5 मेडिकल ऑफिसर पदों में एनएचएम के अंतर्गत आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी के 1, एनएचएम के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी-एमसीएच के 2, एनएचएम के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी-एसटीसी (एनटीईपी) के 1 और पीएमएबीएचआईएम 1 के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी/जीडीएमओ के 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट पर पात्र अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 72,072 रुपए प्रति माह होगी। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 60 वर्ष तय की गई है।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस डिग्री एक वर्ष की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स को राज्य चिकित्सा परिषद या भारतीय चिकित्सा परिषद-नई दिल्ली में पंजीकृत होना चाहिए।

इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास किसी भी विभाग में एक हाउस जॉब (छह महीने) या कम से कम छह महीने का योग्यता प्राप्त करने के बाद का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। वहीं, मान्यता प्राप्त अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूति एवं बाल रोग विभाग में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू 25 मई को सुबह 9.30 बजे से ‘मिशन निदेशक कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चौथी मंजिल, प्रशासनिक ब्लॉक, सरकारी बहुविशेषता अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़’ पते पर आयोजित किए जाएंगे।

ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल कॉपी और उनके फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इंटरव्यू से पहले अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे के बीच किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

इटली-भारत के संबंधों को अपग्रेड करते हुए हम स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा करते हैं:  पीएम मोदी

Newsdesk

मैंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी’, पुरानी आपत्तिजनक पोस्ट पर विवाद को लेकर सायोनी घोष का बयान

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी को मिला एएफओ का सर्वोच्च ‘एग्रीकोला मेडल’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading