33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से 06 माह के बालक को मिला नया जीवन



जबलपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से 06 माह के बालक श्रेयांश सिंह काकोटिया को सफल हृदय सर्जरी के बाद नया जीवन मिला है। यह जानकारी जिला प्रबंधक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम श्री सुभाष शुक्ला द्वारा दी गई।
जानकारी के अनुसार श्रेयांश सिंह काकोटिया, पिता छोटे सिंह काकोटिया, निवासी म.नं. 137, वार्ड क्रमांक 14, ग्राम पिपरिया, विकासखण्ड कुण्डम, जिला जबलपुर, हृदय रोग से पीड़ित था। मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी कुण्डम डॉ. सोनू शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम पिपरिया पहुंची आर.बी.एस.के. टीम की डॉ. वैशाली उपरे द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बालक में हृदय संबंधी समस्या पाई गई।
इसके बाद डी.ई.आई.एम. सुभाष शुक्ला द्वारा जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञ से बालक की जांच कराई गई तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी से उपचार हेतु अनुशंसा प्राप्त की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार जिला नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. कार्यक्रम डॉ. अमजद खान एवं जिला प्रबंधक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम श्री सुभाष शुक्ला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक का पंजीयन कराया तथा परिजनों की सहमति उपरांत उसे नारायणा हृदयालय, मुंबई रेफर किया गया।
नारायणा हृदयालय मुंबई में दिनांक 11 मई 2026 को बालक की सफल एवं निःशुल्क हृदय सर्जरी की गई। उपचार के बाद सोमवार को बालक को स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया।
सफल सर्जरी के बाद बालक के परिजनों ने मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन जबलपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, आर.बी.एस.के. कार्यक्रम के अधिकारियों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम तथा नारायणा हृदयालय मुंबई के चिकित्सकों एवं समस्त आर.बी.एस.के. टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading