33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट, जबरन पिलाया जहरपरिजनों का दावा- सुनियोजित तरीके से की गई हत्या

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के शिवराज सिंह नगर (नई बस्ती) में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान हेमंत बेन के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर की गई शिकायत के बाद पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले हेमंत का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था।

परिजनों के अनुसार घटना वाले दिन चार लोग अचानक हेमंत के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए परिवार के सदस्यों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसी दौरान आरोपियों ने जबरदस्ती हेमंत को जहरीला पदार्थ पिला दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  मृतक की पत्नी और परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद ही विवाद बढ़ा था और जानबूझकर बदला लिया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading