33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़क दुर्घटना वाले स्थानों का पुलिस एवं संबंधित निर्माण विभाग के अधिकारी संयुक्त भ्रमण करें- कलेक्टर


कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
===
शहडोल 18 मई 2026-  सड़क दुर्घटना वाले स्थानों का पुलिस एवं संबंधित निर्माण विभाग के अधिकारी संयुक्त भ्रमण करें तथा दुर्घटना के कारणों का अध्ययन कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।  उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना होने पर संबंधित थाने को अनिवार्य रूप से जानकारी दी जाए। कलेक्टर ने कहा कि अनियंत्रित गति से दो पहिया वाहन चलाने तथा हेलमेट का उपयोग नहीं करने से सड़क दुर्घटना में अधिकतर मौतें होती हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा जिले के नागरिकों से दो पहिया वाहन का उपयोग करते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की गई।  कलेक्टर ने शहडोल नगर के प्रमुख चौराहों जय स्तम्भ चौक, न्यू गांधी चौक से बुढ़ार चौक एवं अन्य चौराहों में पार्किंग की व्यवस्था के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल को निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जिले में औसतन 20 मौतें प्रतिमाह दर्ज की जाती हैं। जिसका प्रमुख कारण दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करना है। आपने कहा कि मुख्य मार्गों में जहां स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं वहां वाहन चालक किनारे से स्पीड के साथ गुजरते हैं और दुर्घटना ग्रस्त होते हैं। सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी स्पीड ब्रेकर के दोनो साईड के सोल्डर में बड़े पत्थर लगाकर उन्हें ब्लाक कर दें। बैठक में बताया गया कि सड़क दुर्घटना होने पर गोल्डेन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को राहवीर योजना के तहत 25 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाता है।  इसी तरह प्रधान मंत्री राहत योजना के तहत 1.5 लाख रूपए का कैशलेश ट्रीटमेन्ट दिया जाता है। जिले में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं थाना देवलोंद, ब्यौहारी, सोहागपुर, बुढ़ार तथा जैतपुर क्षेत्र में हो रही हैं।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री पंकज खरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, कार्यपालन यंत्री आरईएस, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल श्रीमती आशा भण्डारी, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ आशोक सिंह, यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading