33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भुवन चंद्र खंडूरी ने ईमानदारी, सादगी और विकास की राजनीति का उदाहरण पेश किया : राष्ट्रपति मुर्मु



नई दिल्ली, 19 मई । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक जताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने ईमानदारी, सादगी, पारदर्शिता और विकास की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया। देश के तथा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा स्मरणीय रहेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देने के बाद उन्होंने जन सेवा के लिए ईमानदारी, सादगी, पारदर्शिता और विकास की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया। देश के तथा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। मैं उनके शोक संतप्त परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूं।”

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, मेजर जनरल बी. सी. खंडूरी (सेवानिवृत्त) के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से देश ने एक विशिष्ट सैनिक, एक सक्षम प्रशासक और असाधारण ईमानदारी वाले एक राजनेता को खो दिया है। स्वर्णिम चतुर्भुज और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के माध्यम से भारत के सड़क बुनियादी ढांचे को बदलने की दिशा में उनका दूरदर्शी योगदान देश की विकास यात्रा में एक मील का पत्थर बना रहेगा। हाल ही में देहरादून की अपनी यात्रा के दौरान मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य मिला था; उस समय हमने लोकसभा में पूर्व सहकर्मी के रूप में अपने जुड़ाव को स्नेहपूर्वक याद किया। दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार, उनके अनगिनत प्रशंसकों और उत्तराखंड की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी जी का निधन उत्तराखंड एवं भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। तीन दशकों से अधिक समय तक सेना में अपनी सेवाएं देने वाले बीसी खंडूरी जी आजीवन राष्ट्र प्रथम के संकल्प के प्रति समर्पित रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। शोक की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने बड़े अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ देश और समाज की सेवा की। उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण अतुलनीय था। उनके शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर दुख जाहिर किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। खंडूरी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, अनुशासन और सुशासन के मूल्यों को समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मे.ज. (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी का निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल ( रिटा.) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। सैन्य सेवाओं से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका संपूर्ण व्यक्तित्व राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भगवान बद्रीनाथ दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।”

अन्य ख़बरें

इटली-भारत के संबंधों को अपग्रेड करते हुए हम स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा करते हैं:  पीएम मोदी

Newsdesk

मैंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी’, पुरानी आपत्तिजनक पोस्ट पर विवाद को लेकर सायोनी घोष का बयान

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी को मिला एएफओ का सर्वोच्च ‘एग्रीकोला मेडल’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading