33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शासकीय महाविधालय के विधि संकाय के विद्वार्थीयो ने पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल को सौपा ज्ञापन

विधि संकाय के नये भवन मे अन्य विषय की क्लासेस लगने से अध्धयन कार्य मे हो रही है दिक्कते
वारासिवनी……शासकीय विधि संकाय के तीनो वर्ष के विधार्थीयो ने आज पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर अध्धयन कार्य मे आ रही दिक्कतो से अवगत कराया। विधि विभाग के लगभग दो दर्जन छात्र छात्राओ ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की विधि विभाग के नये भवन मे अन्य संकाय की क्लासेस लगने से अब अध्धयन कार्य मे तकलीफो का सामना करना पड रहा है।
आज पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल को ज्ञापन सौपते समय विधि विभाग के विद्वार्थीयो मे फरहान खान, सिद्वार्थ उके, आकाश खरोले,प्रतिभा उइके, दिक्षा उइके,शानू मेश्राम, पायल मरकाम,भारती मडावी,मेघा श्यामकुंवर, राम कोल्से,कुलदीप मात्रे, तिश्या उके,ग्रेसी देशमुख,हिमानी मडावी, अनामिका, रोशनी,सिद्वी बिसेन,खुश्बू ठाकरे आदि उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौपंने के बाद विधि विभाग के त्रतीय साल के छात्र फरहान खान ने बताया की पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने तात्कालिन समय मे यह नया भवन विधि विभाग को समर्पित किया था। कितंू अब महाविधालय द्वारा इस भवन मे हिंदी विभाग, राजनिती विभाग और ईतिहास विषय के छाता्रे की क्लासेस भी लगायी जा रही है। जिसके कारण विधि संकाय के विद्वार्थीयो को अध्धयन कार्य मे तकलीफो का सामना करना पड रहा है। जगह की कमी के कारण विधि विभाग की लायब्रेरी भी संचालित नही हो पा रही है। और लीगल क्लासेस भी नही लग पा रही है।
इसी तरह विधि संकाय सिक्स सेमेस्टर की छात्रा प्रतिभा उइके ने बताया की इस नये भवन की सौगात तात्कालिन समय मे पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने अनुदान के रूप मे देकर इसे विधि विभाग को प्रदान किया था। किंतू अब महाविधालय प्रंबधन और जनभागीदारी समिति इस भवन को कालेज का बताकर अन्य विषयो की क्लासेस भी इसी भवन मे संचालित कर रही है। जिससे विधि संकाय के तीनो साल के लगभग 150 विद्वार्थीयो को अध्धयन कार्य मे बेहद दिक्कत का सामना करना पड रहा है।
आज ज्ञापन के बाद पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने विधि संकाय के विधार्थीयो को आश्वस्त कराया है की उनकी समस्या के संबध मे महाविधालय प्रंबधन समिति से चर्चा की जायेगी। साथ ही जरूरत पडी तो वे स्वंय महाविधालय मे आकर विधि संकाय की अध्धयन कार्य की दिक्कतो को जल्द दूर कर करने का कार्य करेगे।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading