L
इलाके में फैली सनसनी
रात से लापता था अधेड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा
जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्देवबाग स्थित अग्रवाल मोटर्स के पास मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरदौल मंदिर निवासी 56 वर्षीय के रूप में हुई है, जो ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हुए थे।
जानकारी के अनुसार हरदौल मंदिर क्षेत्र में चाय दुकान संचालित करने वाले को उनके छोटे भाई रानू यादव ने सूचना दी कि उनके जीजा गुड्डू यादव बल्देवबाग स्थित अग्रवाल मोटर्स के सामने बेसुध हालत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि गुड्डू यादव ट्रांसपोर्ट नगर से जुड़े कार्य करते थे और सोमवार रात से घर नहीं लौटे थे। परिवार के लोग रातभर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार दोपहर उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंचे पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना लार्डगंज थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


