33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए आगे आई पुलिस, थानों में रखवाए पानी से भरे सकोरे



बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए पुलिस विभाग की सराहनीय पहल
जबलपुर। शहर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पशु-पक्षियों को भी पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जबलपुर पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी एक सराहनीय पहल की गई है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर ग्वारीघाट थाना सहित अन्य थाना परिसरों में पशु-पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे रखवाए गए हैं।
इस पहल का उद्देश्य गर्मी से परेशान पक्षियों और आवारा पशुओं को आसानी से पानी उपलब्ध कराना है। थाना परिसरों के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी पानी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि गाय, बकरी, कुत्ते, बिल्ली सहित अन्य बेजुबान जानवर अपनी प्यास बुझा सकें।
एएसपी पल्लवी शुक्ला  ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण कई बार पक्षियों और पशुओं की मौत तक हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने यह पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थानों पर सकोरे रखें, जहां पशु-पक्षी आसानी से पहुंच सकें।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भी इस तरह की पहल में सहभागी बनना चाहिए। घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी से भरे बर्तन रखकर बेजुबान जीवों की मदद की जा सकती है। गर्मी के इस मौसम में छोटी-सी कोशिश भी किसी जीव का जीवन बचा सकती है।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading