33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एक ही गाड़ी से निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त और अपर आयुक्त,दिया ईंधन व पर्यावरण बचाने का संदेश


*निगमायुक्त के मार्गदर्शन में स्वच्छता और संभागीय टीम भी कर रहे हैं पूल वाहन का उपयोग*
जबलपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने अलग-अलग वाहनों के काफिले की परंपरा को बंद करते हुए एक बड़ा संदेश दिया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार और अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान ने एक ही गाड़ी में सवार होकर शहर के विभिन्न संभागों का सघन दौरा किया। अधिकारियों की इस सादगी और पहल का मुख्य उद्देश्य   ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। आज निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में स्वच्छता और संभागीय टीम द्वारा भी कार्यों के दौरान पुल वाहन का उपयोग किया गया।
*भांतलैया, अधारताल और सुहागी संभाग का लिया जायजा*
दोनों अधिकारियों ने एक साथ भांतलैया, अधारताल और सुहागी संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों की सफाई व्यवस्था को बारीकी से परखा और नागरिकों को मिलने वाली जनसुविधाओं को  बेहतर व व्यवस्थित पाया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर स्थानीय नागरिकों ने भी व्यवस्थाओं को लेकर अपने सकारात्मक फीडबैक साझा किए।
*मंडी मदार टेकरी के पास स्वयं खड़े होकर लगवाई झाड़ू*
निरीक्षण के दौरान जब निगमायुक्त और अपर आयुक्त मंडी मदार टेकरी के पास पहुंचे, तो वहां कुछ स्थानों पर गंदगी देखकर उन्होंने तत्परता दिखाई। अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में वहां सफाई कर्मचारियों से झाड़ू लगवाई और पूरे परिसर को साफ कराया।
इस अवसर पर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि सफाई केवल कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रशासनिक कड़ाई और जनभागीदारी दोनों बेहद जरूरी हैं।
*गंदगी फैलाने वालों पर ₹500 का जुर्माना, दी सख्त हिदायत*
सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह मुस्तैद है। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानदारों द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाई जा रही थी, उन पर अधिकारियों ने तत्काल ₹500 का जुर्माना ठोंका। साथ ही सभी दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन अवश्य रखें और कचरा सड़क पर न फेंकें। ऐसा न करने पर आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*पर्यावरण का संदेश* अलग-अलग वाहनों के बजाय एक ही वाहन का उपयोग कर कार्बन फुटप्रिंट कम करने और ईंधन बचाने का संदेश दिया। गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ मौके पर ही जुर्माने की कार्रवाई।
नगर निगम के आयुक्त और अपर आयुक्त की इस साझा मुहिम और जमीनी स्तर पर की गई कार्रवाई की शहर के प्रबुद्ध जनों और नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading