33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवानिवृत्त BSNL कर्मी का आमरण अनशन, स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका

जबलपुर। शहर के राइट टाउन स्थित BSNL टेलीकॉम फैक्ट्री के गेट नंबर-2 के सामने एक सेवानिवृत्त BSNL कर्मी द्वारा आमरण अनशन किए जाने का मामला सामने आया है। अनशनरत बुजुर्ग की गिरती तबीयत को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उचित कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, मदन महल क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी 62 वर्षीय विजय पाटमासे, जो दो वर्ष पूर्व BSNL से सेवानिवृत्त हुए थे, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 14 मई 2026 से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। लगातार जारी अनशन के कारण उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
बताया गया है कि विजय पाटमासे ने 16 मई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर को आवेदन देकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की थी। इसके बाद 18 मई को उन्होंने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पत्र भेजकर मामले में त्वरित एवं उचित कार्रवाई की मांग की। पत्र की प्रतियां मदन महल और गढ़ा थाना प्रभारियों को भी भेजी गई हैं।
अनशनरत बुजुर्ग का कहना है कि उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिसके चलते उन्हें आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान निकालने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading