33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नशा मुक्त मध्य प्रदेश को प्रभावी करने हेतु जबलपुर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवही

असामाजिक तत्वों एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वालों  एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वाले व्यक्तियों सहित, अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु विशेष टीमें गठित कर दबिश हेतु आदेशित किया गया।

        *आदेश के परिपालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, के निर्देशन  में  कन्ट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक सतीष झारिया द्वारा सूबेदार  वीरेन्द्र सिंह अर्क, सूबेदार राहुल सिंह, एवं सूबेदार योगेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गयी, गठित टीमो द्वारा दबिश देते हुये  थाना संजीवनी नगर में -7,  थाना माढोताल में-5, थाना ओमती में – 2, थाना अधारताल में-1,  गोहलपुर में-1, विजय नगर में -1, बेलबाग में-1  सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वाले व्यक्तियों सहित, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 26 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये  536 पाव देशी/अंग्रेजी एवं 15 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी ।*

इसी प्रकार  पिछले 24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 3 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 109 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 20 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 4 गैरम्यादी, 15 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है एवं 78 जमानती वारंट तामील किये गये ।
       थाना विजय नगर एवं थाना हनुमानताल में 2 व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 2 चाकू जप्त किये गये ।
         इसी प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 224 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 लाख 7 हजार 700 रूपये समन शुल्क वसूला गया  ।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading