33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एयर एम्बुलेंस से मुंबई भेजे गए मासूम अयांश की सफल सर्जरी नारायण हृदयालय में हुआ ऑपरेशन, अब स्वास्थ्य लाभ कर रहा है अयांश

बालाघाट जिले के चार माह के मासूम अयांश मसराम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गंभीर हृदय रोग से पीड़ित अयांश को मध्यप्रदेश शासन की पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार के लिए मुंबई भेजा गया था, जहां मुंबई स्थित नारायण हृदयालय अस्पताल में सोमवार 18 मई को उसकी सफल हृदय सर्जरी कर दी गई। वर्तमान में अयांश डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहा है।

गौरतलब है कि कटंगी विकासखंड के ग्राम देवरी बुजुर्ग निवासी अयांश मसराम को गंभीर हृदय बीमारी होने पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय बालाघाट में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में चिन्हित किया गया था। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा तत्काल सर्जरी की आवश्यकता बताए जाने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर संचालित पीएम श्री एयर एम्बुलेंस योजना के तहत उसे 14 मई को एयरलिफ्ट कर मुंबई भेजा था।

अयांश का उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूरी तरह नि:शुल्क किया जा रहा है। मुंबई के नारायण हृदयालय अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सोमवार को सफल ऑपरेशन किया। सर्जरी सफल होने की सूचना मिलते ही अयांश के परिजनों ने राहत की सांस ली और मध्यप्रदेश शासन तथा बालाघाट जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

परिजनों ने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इतने बड़े अस्पताल में इलाज कराना उनके लिए संभव नहीं था, लेकिन शासन की संवेदनशील योजनाओं और प्रशासन की तत्परता से उनके बच्चे को नया जीवन मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सहायता उनके परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अयांश की स्थिति अब पहले से बेहतर है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है। यह पूरा मामला शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं की संवेदनशीलता और प्रशासनिक तत्परता का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading