33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नवागत पुलिस अधीक्षक  विक्रांत मुराब ने ग्रहण किया जिला अनूपपुर का पदभार

अनूपपुर।आज दिनांक 19 मई को नवागत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  विक्रांत मुराब द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर में जिला अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया।

पदभार ग्रहण उपरांत अति. पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  जगनाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़  नवीन तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतमा श्रीमती आरती शाक्य, डीएसपी (अ)  एन.एस. ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर श्रीमती ज्योति दुबे, मुख्य लिपिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर  राम सिंह उईके, सूबेदार पुलिस लाईन  अम्बरीष साहू सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
नवागत पुलिस अधीक्षक  विक्रांत मुराब ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading