33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कल्चुरी फाउंडेशन की पहल
कल्चुरी(कलार) समाज के मेधावी बच्चे होंगे सम्मानित


सिवनी :  हैहय कल्चुरी (कलार) समाज के ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं जिन्होंने सिवनी जिले के स्कूलों से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें एवं उनके माता-पिता को “कल्चुरी प्रज्ञा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह “कल्चुरी फाउंडेशन” द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कल्चुरी फाउंडेशन के श्री अरुण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया था, जिससे पूरे कलार समाज का गौरव बढ़ा। उसी प्रेरणा से विगत वर्ष सिवनी जिले में “कल्चुरी प्रज्ञा सम्मान” की शुरुआत की गई थी, जिसमें समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिवनी जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।
कल्चुरी फाउंडेशन ने समाज के सभी सामाजिक बंधुओं से अनुरोध किया है कि 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की अंकसूची की छायाप्रति, जिसमें पता एवं मोबाइल नंबर अंकित हो, 25 मई 2026 तक नीचे दिए गए सदस्यों के व्हाट्सएप नंबर पर भेजना सुनिश्चित करें।
संपर्क सूत्र
आदेश मालवीय – 9407815912
संतोष सूर्यवंशी – 9381742955
अमित राय – 7999702547
संतोष राय – 8959369091
महेश सूर्यवंशी – 9406721273

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading