लखनऊ, 22 मई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर चिंता जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से तुरंत उचित कदम उठाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसी बड़ी आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी में बिजली की कम अपूर्ति और कटौती से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों और अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है। इसको लेकर लोग अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं।
इसके साथ ही बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह बिली आपूर्ति संबंधी लोगों के कष्ट और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए तत्काल जरूरी कदम उठाए।उन्होंने आगे एक्स पोस्ट में लिखा, ”अतः सरकार से अपील है कि वह बिजली आपूर्ति संबंधी लोगों के कष्ट और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जरूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे। इसके साथ ही, नए पावर प्लांट आदि के माध्यम से भी आगे के लिए बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे तो यह व्यापक जनहित में उचित होगा


