39.5 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सूरत से 1200 मजदूर लेकर गुरुवार को बांदा आएगी स्पेशल ट्रेन

Special Train Run From Lingampalli, Hyderabad to Hatia (Jharkhand) to transport migrant labour.

बांदा (उप्र), 6 मई| गुजरात के सूरत महानगर में फंसे 1,200 श्रमिकों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन गुरुवार शाम बांदा आएगी। इस संबंध में सूरत के कलेक्टर ने बांदा प्रशासन को सूचना भेज दी है। अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बुधवार को बताया कि गुजरात के सूरत महानगर में लॉकडाउन में फंसे बांदा समेत आसपास के हमीरपुर, चित्रकूट और फतेहपुर जिलों के 1200 मजदूरों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार दोपहर 2. 30 बजे सूरत से चलेगी और उसके गुरुवार शाम बांदा पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के बांदा आने की तैयारी पूर्ण की जा रही है और सभी को स्क्रीनिंग करके शासकीय नियमों के तहत अलग-अलग तहसीलों में बने केंद्रों में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कराया जाएगा। मजदूरों को उनके घर तक को पहुंचाने के लिए 50 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई है।

एडीएम ने बताया कि इस संबंध में सूरत के कलेक्टर डॉ. धावल पटेल ने स्थानीय प्रशासन को भेजे पत्र में 1200 मजदूरों की सूची भेजते हुए बताया कि इन्हें सूरत के अलग-अलग स्थानों से विशेष बस सेवा द्वारा रेलवे स्टेशन लाकर बांदा के लिए स्पेशल ट्रेन से भिजवाया जा रहा है।

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी ट्रेन यात्रियों को नीचे उतारने, उनकी स्क्रीनिंग और बसों से भेजने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

अन्य ख़बरें

अटल पेंशन योजना ने बनाया रिकॉर्ड, नामांकन 9 करोड़ के पार

Newsdesk

बंगाल में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा और ‘दीदी’ की स्थिति बदतर होना तय : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Newsdesk

झारखंड: सोशल मीडिया पर लाइक्स के लिए जीवों का करता था शिकार, युवक पर दर्ज हुआ एफआईआर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading