36.5 C
Jabalpur
May 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की रिकॉर्ड बिक्री, सरकार ने कहा– किल्लत नहीं, अफवाहों से बढ़ी खरीद



मुंबई, 26 मई  महाराष्ट्र में 23 मई को पेट्रोल और डीजल की बिक्री में अचानक तेज उछाल दर्ज किया गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पेट्रोल की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में 23 प्रतिशत और डीजल की बिक्री 52 प्रतिशत तक बढ़ गई। कई जिलों में डीजल की मांग दोगुनी से भी अधिक रही, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है।



आंकड़ों के मुताबिक जालना में डीजल की बिक्री 154 प्रतिशत तक बढ़ी, जबकि नांदेड़ में 114 प्रतिशत और वाशिम में 105 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अकोला, अमरावती, उस्मानाबाद, नासिक और परभणी सहित कई जिलों में भी ईंधन की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई।

राज्य सरकार का कहना है कि ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है और यह बढ़ी हुई खरीद मुख्य रूप से अफवाहों और घबराहट के कारण की गई है। अधिकारियों के अनुसार कुछ जगहों पर लोगों ने अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक जमा किया, जिससे बिक्री में अचानक उछाल आया।

इस स्थिति को देखते हुए गृह विभाग और नागरिक आपूर्ति विभाग ने संयुक्त रूप से निगरानी और कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अनावश्यक भंडारण, कालाबाजारी या कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन और तेल कंपनियों को भी स्थिति पर लगातार नजर रखने और आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कमी की चर्चा हो रही हैं, हालांकि महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि जमाखोरी की जा रही है, इसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में गैस वितरक कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने मंगलवार को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह पिछले दो हफ्तों में चौथी बार कीमतों में किया गया इजाफा है। नई वृद्धि के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत बढ़कर 83.09 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो पहले 81.09 रुपए प्रति किलो थी।

अन्य ख़बरें

डेमोग्राफिक चेंज पर सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, अमित शाह का बड़ा ऐलान

Newsdesk

घरेलू निवेशक बन रहे शेयर बाजार की ताकत, एफआईआई की बिकवाली के बीच मार्केट को रखा स्थिर : रिपोर्ट

Newsdesk

ईद-उल-अजहा की बदली तारीख, गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय ने 28 मई के अपॉइंटमेंट 27 मई को किए शिफ्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading