38.8 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एक शाम खाकी वर्दी के नाम
म.प्र.पुलिस आरक्षक में चयनित युवक युवतियां हुए सम्मानित


जब तक आप युवाओं को सही मार्गदर्शन नहीं देंगे वह दिशाहीन  भविष्य की तैयारी में मेहनत अभ्यास करते हैं । लेकिन ऐसे युवाओं को एक सूत्र में बांधने का कार्य कोच ओमप्रकाश दमाहे द्वारा ऐ बी फिटनेस
एकादमी के माध्यम से कर रहे है।बालाघाट के युवाओं के साथ मंडला,डिंडोरी,सिवनी,जबलपुर के युवा भी बालाघाट में रहकर तैयारी की है और प्रदेश के अन्य युवाओं  के लिए मील का पत्थर फिर एक बार 2026 में साबित हुआ है। इस संबंध में एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री नरेश धुवारे जी उसने बताया कि अकादमी के निःशुल्क कोच श्री ओमप्रकाश दमाहे द्वारा विगत 3 साल से मध्य प्रदेश एवं बालाघाट के हर वर्ग के युवाओं एवं युवतियो को नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।उनके प्रशिक्षण से मध्य प्रदेश पुलिस एवं केंद्र सरकार की रक्षा सेवाओं में अभी तक सैकड़ों युवा अपनी वर्दी का सपना पुरा चुके हैं। इस वर्ष 14 युवक व 30 युवतियां कुल 44 का मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक 2025 में चयन हुआ है।
● कोच ओमप्रकाश दमाहे ने चयनित बच्चों को बधाई देकर कहां की बालाघाट के बच्चों में बहुत प्रतिभा है बस सही मंच की आवश्यकता है मैं बस सही मंच व सही दिशा देने का कार्य कर रहा हूं।
■अध्यक्ष जिला कराटे संघ के अध्यक्ष श्रीमान तपेश असाटी जी ने सभी नवआरक्षक बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किये व इस सफलता का श्रेय कोच दमाहे सर को समर्पित किया।
■नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंग ठाकुर जी ने सभी नवचयनित आरक्षकों को शुभाशीष दिया।नवआरक्षकों अपने धर्म संस्कृति के साथ अपने माता-पिता व गुरुजनों के मान सम्मान को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
●जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री ब्रजेश मिश्रा जी ने सभी आगंतुकों नवआरक्षकों व उनके परिवार को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर युवाओं के सम्मान व मिलन समारोह हेतु होटल मल्लिकार्जुन में चयनित नव आरक्षक युवाओं एवं अभिभावकों का सम्मान समारोह रखा गया।
जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर एवं एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री बृजेश मिश्रा एवं जिला खेल अधिकारी श्री राहुल बारेसा , एथलीट्स संघ अध्यक्ष नरेश धुवारे, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला इंडियन कराते संघ श्री तपेश असाटी एवं जिला रस्साकशी संघ के अध्यक्ष श्री अजय ठाकुर एवं रस्साकसी संघ सचिव  श्री शैलेंद्र यादव एथलेटिक्स संघ सहसचिव श्री कमल किशोर तिलासे, जिला कराते खेल प्रशिक्षक एवं रस्साकशी रेफरी श्री सजिन्द्र कृष्णन, श्री डेलेन्द् राहंगडाले, श्री घोडेशवार, आदि ने अपनी उपस्थिति दी । कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा चयनित नवआरक्षक व अन्य चयनित लक्ष्मण नगपुरे(स्टेशन मास्टर),दीपक मोहारे(BSF),दिक्षा पटले,साक्षी चौधरी,भावना भलावी,रेणुका रेले,वीणा नगपुरे,मिनाक्षी पारधी,सरीता सुरपाम,आंचल तुरकर,निशा पटले,पुजा गजबे,भारती उईके,स्वाति चौधरी,प्रतिमा उपवंशी,प्रियंका लिल्हारे,रीना कटरे
मेघा गढ़पाल,सावित्री मरकाम,दुर्गा बिसेन,भारती नानवटकर,मनिषा बिसेन,करुणा सोनेकर,मिताली मदनकर,दामिनी सपाटे,भूमिका बनोटे,चारुल पारधी,हर्षिता पाटकर,माधुरी बोपचे,आरजू पटले,शकुंतला मेरावी,भारती सिंग,आशिष बघेल ,साहुल हरिणखेड़े,देव नगपुरे,सुमित हट्टृवार,विवेक ठाकरे
विजय पटले,ब्रजेश सेलोकर,राधे मेरावी,लुकेश सहारे,रोहित मरकाम,निलेश मार्शकोले
प्रणय लिल्हारे,कमलेश नगपुरे,अनिकेत डोंगरे सभी को ट्रॉफी एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।

अन्य ख़बरें

जिला कांग्रेस अनूपपुर ने किया एक दिवसीय उपवास, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने का किया विरोध

Newsdesk

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कांग्रेस अनूपपुर का वृक्षारोपण महोत्सव अभियान शुरू

Newsdesk

विश्व पर्यावरण दिवस पर अलंकृता महिला समिति ने किया वृक्षारोपण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading